रायपुर का ‘लव ट्रैप’ केस: DSP, बिजनेसमैन, वायरल चैट्स और 2 करोड़ का खेल?

रायपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया से लेकर पुलिस महकमे तक हलचल मचा दी है। छत्तीसगढ़ की एक महिला DSP पर आरोप है कि उन्होंने एक शादीशुदा होटल कारोबारी से प्यार के नाम पर रिश्ता बढ़ाया, फिर उसी रिश्ते को कथित तौर पर करोड़ों की उगाही और ब्लैकमेलिंग के लिए इस्तेमाल किया।

वायरल चैट्स: प्यार, इमोजी और पैसों की डील

सबसे पहले सोशल मीडिया पर जो चीज़ फटी, वो थीं दोनों की कथित WhatsApp चैट्स, जिनमें ‘आई लव यू’, हार्ट और किस वाले इमोजी से भरी बातचीत दिख रही है। एक जगह कारोबारी से पूछा जाता है कि वह दंतेवाड़ा आ रहे हैं या नहीं, दूसरी तरफ वो रेड हार्ट के साथ ‘आ जाऊंगा’ वाला जवाब देता नज़र आता है और बातचीत सीधा इमोशनल फ्रेम में चली जाती है।इन्हीं चैट्स में आगे चलकर पैसों के लेनदेन की अलग ही लेवल की डील्स दिखती हैं – कहीं 12,25,000 रुपये कैश ऑफिस में रखे होने की बात, कहीं किसी सिकंदर नाम के शख्स को कैश देने या RTGS करने पर चर्चा। एक-एक स्क्रीनशॉट को यूज़र्स ज़ूम करके पढ़ रहे हैं और कमेंट्स में ये बहस चल रही है कि आखिर यहां पीड़ित कौन है और गुनहगार कौन।

कारोबारी की कहानी: दोस्ती से ‘लव ट्रैप’ तक

 

व्यापारी दीपक टंडन का कहना है कि उनकी शादी 2011 में हो चुकी थी और DSP से मुलाकात 2021 में एक म्यूचुअल फ्रेंड के ज़रिए उनके होटल में हुई, मुलाकात के बाद नंबर एक्सचेंज हुए, चैट और कॉल बढ़े, फिर रिश्ता इतना आगे बढ़ा कि दोनों साथ घूमने, शॉर्ट ट्रिप्स पर जाने और एक-दूसरे के घर तक आने-जाने लगे। इसी नज़दीकी के बीच, कारोबारी के मुताबिक, आर्थिक लेनदेन शुरू हुआ जो बाद में इस पूरे विवाद का सबसे बड़ा कारण बन गया। आरोप है कि रेस्टोरेंट डील्स, फैमिली के नाम बिजनेस डील और अलग-अलग ट्रांज़ैक्शन्स के नाम पर करीब 2 से 2.5 करोड़ रुपये तक की रकम दी गई, जिसमें कैश, अकाउंट ट्रांसफर और चेक सब शामिल हैं।

पैसों के आरोप: कैश, ज्वेलरी और गाड़ियां

दीपक टंडन का दावा है कि उन्होंने DSP और उनके परिवार को सिर्फ कैश नहीं, बल्कि लग्जरी गिफ्ट्स भी दिए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आरोपों में 2 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम, एक महंगी डायमंड रिंग, गोल्ड ज्वेलरी, ब्रेसलेट और इनोवा क्रिस्टा जैसी कार तक की बात शामिल है।एक होटल डील का एंगल भी सामने आया है, जहां कहा जा रहा है कि वीआईपी रोड पर स्थित होटल की रजिस्ट्री DSP के भाई के नाम कराने के लिए कारोबारी पर दबाव बना। टंडन का कहना है कि एक बड़ी डील टूटने के बाद जब उन्होंने पैसे वापस मांगे तो चेक बाउंस हो गया और उल्टा उनकी पत्नी के नाम से ही केस दर्ज करा दिया गया।

पत्नी की बाइट: रात 3 बजे तक वीडियो कॉल

इस कहानी का सबसे इमोशनल एंगल सामने आता है कारोबारी की पत्नी बरखा टंडन की बयानों से। उनका आरोप है कि उनके पति रात के 3–4 बजे तक DSP के साथ वीडियो कॉल पर रहते थे, दिन भर मैसेज और कॉल चलते थे और होटल में कई-कई घंटे साथ बैठने की बातें बाद में उन्हें चैट्स देखकर पता चलीं। बरखा का कहना है कि होटल डील के नाम पर उनका चेक भी लिया गया, जबकि उन्हें असली मंशा नहीं बताई गई थी। बाद में जब उन्हें पता चला कि कोई डील नहीं हो रही है और उन्होंने चेक वापस मांगा, तो उनके नाम से ही शिकायत दर्ज कराकर उन्हें फंसाने की कोशिश किए जाने का आरोप लगाया गया।

DSP का पक्ष: साजिश और चरित्र हनन की बात

दूसरी तरफ, DSP कल्पना वर्मा इन सारे आरोपों को पूरी तरह झूठा और साज़िश करार दे रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनका कहना है कि कार और कुछ वित्तीय डील्स कानूनी तरीके से हुई हैं, पूरा मामला न्यायालय में लंबित है और उन्होंने मानहानि के लिए भी कानूनी कदम उठाए हैं। DSP का पक्ष यह भी है कि वायरल चैट्स और सोशल मीडिया कैंपेन के

ज़रिए उनकी इमेज खराब की जा रही है और असली सच जांच में सामने आएगा। उन्होंने जांच का स्वागत करने की बात कहते हुए खुद को निर्दोष बताया है।

पुलिस सिस्टम पर सवाल और सोशल मीडिया का फैसला

दिलचस्प बात यह है कि इतने गंभीर आरोपों, वायरल चैट्स और मीडिया कवरेज के बावजूद FIR दर्ज करने को लेकर पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों पक्षों की शिकायतों को फिलहाल आपसी लेनदेन और निजी विवाद की श्रेणी में रखकर मामले को सिविल डिस्प्यूट टाइप ट्रीट किया जा रहा है, जिस पर आम लोग नाराज़गी जता रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक बड़ा वर्ग कारोबारी के सपोर्ट में नजर आ रहा है और ये नैरेटिव बन रहा है कि “हर बार लड़का ही गलत नहीं होता” और पावर पोजीशन में बैठा कोई भी हो, सवाल तो पूछे ही जाएंगे। दूसरी ओर कुछ लोग ये भी कह रहे हैं कि जब तक फॉरेंसिक तरीके से चैट्स वेरिफाई न हो जाएं और कोर्ट का फैसला न आ जाए, किसी को भी पहले से गुनहगार मान लेना ठीक नहीं है। कमेन्ट सेक्शन में अपनी राय ज़रूर लिखें.

Leave a Comment